फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.2 million sacks of sugar disappear  from sugar mill Ajudya 

अजुध्या शुगर मिल के गोदाम से चीनी के 1.2 लाख बोरे गायब 

Mon, 30 May 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 30 May 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
1.2 million sacks of sugar disappear  from sugar mill Ajudya 
गन्ना किसान
बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की बाट जोह रहे किसानों के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है। प्रशासन अजुध्या श्ुागर मिल की जिस चीनी को नीलाम करके किसानों को उनकी रकम के जल्द भुगतान का सब्जबाग दिखा रहा था वह चीनी मिल के गोदाम से गायब है। अजुध्या शुगर मिल के गोदाम से चीनी के 1.20 लाख बोरे गायब हैं। प्रशासन ने स्टॉक वेरिफिकेशन के लिए जब रविवार को गोदाम खुलवाया तो अफसर दंग रह गए। गोदाम में आगे तो चीनी के बोरे थे लेकिन पीछे गोदाम खाली था। बोरे सील गोदाम से गायब हुए हैं लिहाजा शक के दायरे में कुछ अधिकारी भी हैं। देर रात मिल मालिक और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर की तैयारी थी।
विज्ञापन


गन्ना किसानों का 53 करोड़ रुपया दबाए बैठी अजुध्या शुगर मिल के इस धोखे से किसानों में गुस्सा है। जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों को लगातार आश्वासन दे रहे थे कि मिल के गोदाम में 1.32 लाख बोरा चीनी है जिसे नीलाम करके उनकी रकम का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन अब पता चला है कि गोदाम में महज 12 हजार बोरा चीनी है। डीसीओ डा. सुभाष यादव का कहना है कि मिल की चीनी को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। डीएम के आदेश पर रविवार सुबह वह तहसीलदार बिलारी वीके कुशवाहा व अन्य अधिकारियों के साथ स्टॉक वेरिफिकेशन करने अजुध्या शुगर मिल पहुंचे। मिल के गोदामों पर लगी सील को तोड़कर स्टॉक चेक किया गया तो अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन


गोदाम में आगे तो बोरे लगे थे लेकिन पीछे पूरा गोदाम खाली था। 
रविवार सुबह दस बजे बोरों को गिनने का काम शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। डीसीओ ने बताया कि दोनों गोदामों में 6-6 हजार बोरे मिले। इस दौरान मुख्य गन्ना प्रबंधक एसपी सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। डीसीओ ने बताया कि सितंबर 2015 में गोदाम सील करने के बाद उसे मिल के प्रशासनिक अधिकारी यूआर शर्मा की सुपुर्दगी में दिया गया था। डीसीओ ने बताया कि यूआर शर्मा और मिल मालिकों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सितंबर 2015 को सील हुआ था गोदाम
बिलारी। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अजुध्या शुगर मिल की आरसी जारी कर दी गई थी। तत्कालीन एसडीएम के आदेश पर चार सितंबर 2015 को बिलारी के नायब तहसीलदार फूल सिंह और दो संग्रह अमीनाें चंद्रपाल सिंह तथा आरिफ रजा ने पुलिस की मौजूदगी में अजुध्या शुगर मिल पहुंचकर शुगर मिल के गोदाम संख्या दो और तीन दोनाें को सील कर दिया था। जब गोदाम सील किए गए उस वक्त गन्ना विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। उस वक्त शुगर मिल के दोनों गोदामों में कुल 1.32 लाख बोरे चीनी थी। सीलिंग फर्द पर भी अधिकारियों ने साफ - साफ लिखा है कि गोदामों में 1.32 लाख बोरा चीनी मौजूद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed