फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi rally in jhansi

झांसी में मोदी की रैली में फंसा पेंच

Thu, 26 Sep 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, झांसी
अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 26 Sep 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
modi rally in jhansi

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की झांसी में 25 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली से पहले ही सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने रैली के लिए भाजपा द्वारा प्रस्तावित स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पर सभा की अभी तक अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही नुमाइश ग्राउंड भी नहीं देने की भूमिका तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


पार्टी ने मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की रैली के लिए ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का चयन किया है। रैली स्थल की अनुमति लेने के जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों का दावा है कि रैली में दो लाख से अधिक लोग शामिल होंगे, जिसके चलते नगर के बीच में स्थित जीआईसी का विशाल मैदान उपयुक्त रहेगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने बताया कि उन्होंने रैली की अनुमति संबंधी प्रार्थना पत्र को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को भेज दिया है। प्रधानाचार्य की रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वैसे रैली के लिए जीआईसी ग्राउंड नहीं दिया जा सकता।


इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि रैली की वजह से विद्यालय का शिक्षण कार्य बाधित होगा। साथ ही राजनैतिक कार्यक्रमों के लिए सरकारी विद्यालय का उपयोग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

उन्होंने दूसरे विकल्प नुमाइश ग्राउंड को देने से भी मना करते हुए कहा कि नुमाइश ग्राउंड सरकारी भूमि है।

यहां भी राजनीतिक कार्यक्रम करने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। भाजपा चाहे तो रैली के लिए किसी निजी स्थान का चयन कर सकती है।

वहीं, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शृंगीऋषि का कहना है कि नरेंद्र मोदी की रैली में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जीआईसी ही सबसे बेहतर स्थान है। 25 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली इसके अलावा अन्य किसी मैदान पर नहीं की जा सकती।

चूंकि पूर्व में जीआईसी मैदान व नुमाइश ग्राउंड में राजनीतिक रैलियां होती रही हैं, इसलिए प्रशासन को अनुमति देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed