फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yupak attacked with sharp weapon, case against five

युपक पर धारदार हथियार से हमला, पांच पर केस

Mon, 27 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yupak attacked with sharp weapon, case against five
अदलहाट थाना क्षेत्र के केशवपुर माफी गांव में रविवार को घर में घुसकर लोहे की राड व धारदार हथियार से मारकर हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। उपचार कराने के बाद युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात महिला के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केशवपुर माफी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह (35) पुत्र माता प्रसाद सिंह अपने दरवाजे पर सुबह टीन शेड लगवा रहे थे। उसी समय गांव के ही रामजनम सिंह, रवि शंकर सिंह, देवी शंकर सिंह, दीपाशंकर सिंह व ऋषि सिंह व अन्य महिलाएं घर में घुसकर लोहे की राड व अन्य धारदार हथियार से हमला कर राजेश कुमार सिंह को मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमले में उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने देर शाम राजे2ा कुमार सिंह के तहरीर पर बलवा सहित घर में घुसकर सामान नष्ट करने व लोहे की राड से मारकर चोटहिल सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed