फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth injured in accident dies

हादसे में घायल युवक की मौत

Wed, 05 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies
दुबार कला पुलिस चौकी अंतर्गत चफला गांव निवासी दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के चफला गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के तहसील इकाई के उपाध्यक्ष बृजराज सिंह के इकलौते पुत्र विकास सिंह (34) बीते 27 सितंबर को रात करीब नौ बजे अपने घर चफला से अपनी पाही भेड़ा गांव जा रहे थे। उस दौरान रास्ते में दुबार कला के पास बरकछ रोड पर सामने से आ रहे बरडीहा गांव निवासी युवक ने बाइक अनियंत्रित होने पर टक्कर मार दिया था। इस हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उपचार के लिए विकास को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना पर पहुंची वाराणसी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विकास की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। विकास की मौत के बाद सात माह की पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता बृजराज सिंह ने बताया कि विकास का मध्य प्रदेश के बैढ़न में सीमेंट से निर्मित ईंट का व्यवसाय था। लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय बंद होने के बाद से वे चफला गांव में रह कर खेती के कार्य में हाथ बंटा रहे थे। लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सरोज ने बताया कि वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तरफ से तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed