फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies under wheel after falling from tractor

ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

Sat, 10 Apr 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under wheel after falling from tractor
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझियार चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली से टेंट का सामान लादकर जा रहा एक युवक ट्राली से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की 17 अप्रैल को शादी तय थी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा निवासी अजय कुमार (18) पुत्र चेतन कुमार अपने रिश्तेदारी सोठिया कला निवासी राममूर्ति के यहां शादी समारोह में आया था। सात अप्रैल को शादी सामारोह के संपन्न होने के बाद शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली पर टेंट का सामान लादकर तिलांव जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली मझियार चौराहे पर पंहुचा कि ट्राली पर बैठे अजय कुमार का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह ट्राली से नीचे जमीन पर गिर गया। नीचे गिरते ही ट्राली का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिर भी ग्रामीणों के उसे हलिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहाड्ड चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी शादी 17 अप्रैल को होनी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed