फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 12 Feb 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी के पास नई रेल लाइन पर शनिवार को दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शनिवार को शाम को युवक की शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दाड़ीराम चिकुलिया निवासी आनंद पटेल (35) अपने जीजा विकास निवासी नगहट के साथ प्रतिदिन सब्जी बेचने के लिए मंडी समिति जाते थे। शनिवार को सुबह भी आनंद अपने जीजा विकास के साथ अलग-अलग बाइक से मटर और गोभी बेचने गए थे। सब्जी बेचने के बाद आनंद ने जीजा विकास को घर जाने के लिए कहा। कहा कि वह बाद में घर आएगा। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर आनंद की बहन साक्षी ने पति विकास को जानकारी दी। घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। पत्नी सरिता अपनी पुत्री के साथ घर में पति के आने का इंतजार करती रही। इस बीच विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी के पास मालगाड़ी के लिए बनाई गई नई रेल लाइन पर आनंद का शव बरामद होने की सूचना मिली। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। शव मिलने पर पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी थी। उसके पास मिले संतोष बीज भंडार पड़री और पुत्री के स्कूल की रसीद से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनाें को सूचना दी। आनंद के पास मोबाइल फोन तो मिला, परंतु बाइक का पता नहीं चल सका। जीजा विकास ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जिस तरह से शव रेल लाइन पर मिला है, उससे यही लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed