फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies of electrocution while climbing a tree to repair a wire.

Mirzapur News: पेड़ पर चढ़कर तार ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while climbing a tree to repair a wire.
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के पास करंट से मौत होेन प मौजूद लोग। स्रोत- सोशल मीडिया
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर की घटना, करंट लगने से पेड़ से गिरने से युवक को लगी थी गंभीर चोट
विज्ञापन

पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास बुधवार सुबह नीम के पेड़ पर चढ़कर तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से अजरुद्दीन (40) की मौत हो गई।
अहरौरा के कुताहा निवासी अजरुद्दीन की डगमगपुर चौराहे के पास पंचर की दुकान थी। बुधवार सुबह वह तार ठीक करने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह तार में आए तेज करंट से संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। करंट लगने और गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई बदरुद्दीन और अन्य परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed