फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after falling in well

कुएं में गिरने से युवक की मौत

Tue, 04 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in well
कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में सोमवार को सुबह विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे को मारने के लिए दौड़ा लिया। भाग रहा युवक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने पर ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस कुएं में कूद कर आत्महत्या करने की बात कहकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शुभम सिंह (27) पुत्र बबलू सिंह मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया। उसके बाद से वह घर पर ही रहकर खेती करता था। उसके पिता की मौत पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। शुभम की शादी अभी नहीं हुई थी। शुभम के चाचा गुड्डू ने बताया कि सोमवार को सुबह गांव के एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने शुभम को मारने के लिए दौड़ा लिया। इस पर शुभम भागने लगा। भागते हुए पैर फिसलने से शुभम कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि गांव निवासी एक युवक शुभम के खेत का डांड़ काट रहा था। इस बात को लेकर विवाद हुआ। युवक ने शुभम को मारा-पीटा। शुभम ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शुभम ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed