फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after falling from Ajmer-Sealdah train

Mirzapur News: अजमेर-सियालदह ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from Ajmer-Sealdah train
नरायनपुर। नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब बाईपास मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को सुबह डाउन लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में सुबह करीब साढ़े तीन बजे नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब बाईपास मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्सिदाबाद धुलीहन निवासी सुजीत मंडल पुत्र दुर्जधन मंडल के रूप में हुई। युवक जनरल टिकट से राजस्थान के जयपुर से वर्धमान जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान ए कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed