{"_id":"a01cc69d943ec4f2eed5198b581f19cf","slug":"your-team-perform-at-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल का तहसील पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल का तहसील पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किसानों व मजदूरों की सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान सिरसी बांध के वाटर सील कटे होने की मरम्मत, अदवा सिरसी बांध के नहर व झाल की साफ सफाई, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा राहत के चेक का वितरण करने व मजदूरों रोजगार देने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया गया। कहा कि सूखे के कारण मिर्जापुर दूसरा बुंदेलखंड बनता जा रहा है।
अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र पाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की समस्या हल करने में कोई रुचि नही है।
पढ़ा लिखा नौजवान इधर उधर नौकरी के लिए भटक रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ला ने कहा कि किसान वर्तमान सरकार में ठगा महसूस कर रहा है। उपरौध क्षेत्र व मिर्जापुर के किसान दो वर्ष से परेशान हैं।
वरिष्ठ नेता रमाशंकर पटेल ने कहा कि मिर्जापुर के किसान मजदूर रोजी रोटी की मूलभूत समस्या के चक्रव्यूह में फंस चुका है।
डा. एसपी पटेल ने कहा कि सिरसी नहर का आधुनिकीकरण किया जाय जिससे उपरौध क्षेत्र के किसान सूखे के चपेट से सुरक्षित रहें।
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि सूखे के कारण मिर्जापुर के किसान बुंदेलखंड के दौर में प्रवेश कर चुके हैँ। धरना प्रदर्शन में शिव प्रसाद विश्वकर्मा,
विज्ञापन
घनश्याम पटेल,पप्पू पटेल,मुसाफिर,शेष नारायण पटेल,राजा राम पाल आदि ने भाग लिया। संचालन लालबहादुर सिंह ने किया।