{"_id":"66afc787dda745531c011c86","slug":"young-man-married-brother-in-law-sister-in-mirzapur-panchayat-on-police-station-members-beaten-up-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दुल्हन लेकर भागे परिजन: जीजा की बहन संग युवक ने किया था कांड, थाने में पंचायत; सड़क पर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद दुल्हन लेकर भागे परिजन: जीजा की बहन संग युवक ने किया था कांड, थाने में पंचायत; सड़क पर पिटाई
Sun, 04 Aug 2024 11:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:59 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर के कछवां थाने पर लड़का और लड़की पक्ष की पंचायत के बाद दोनों को अपने-अपने घर जाने को कह दिया गया। रास्ते में दोनों परिवार आपस में फिर लड़ने लगे। इस बीच, परिवार का ही एक युवक लड़की को बाइक पर बिठाकर अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले का जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीजा की बहन से प्रेम करने वाले युवक ने मंदिर में उससे शादी रचाई। इसके बाद रविवार को वह कछवां थाने में पहुंच गया। पुलिस की सूचना पर कछवां थाने में लड़की के परिजन भी पहुंचे।
विज्ञापन
थाने के अंदर घंटों पंचायत चली, लेकिन बाहर निकलने पर रास्ते में ऑटो रोककर लड़की के परिजन, युवक व उसके परिवार वालों की पिटाई कर लड़की को बाइक पर बैठाकर भाग गए। भागते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन की शादी पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। बहन के घर आने-जाने के दौरान युवक का जीजा की बहन से प्रेम संबंध हो गया। बीते तीन अगस्त को युवक ने वाराणसी के एक मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद युवक परिवार के सदस्यों और लड़की के साथ रविवार को कछवां थाने में पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना देकर थाने में बुलाया। लड़की बालिग थी तो थाने में विवाद नहीं हुआ। लड़का युवती और अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो से जाने लगा। इस बीच रास्ते में बाइक सवार लड़की के घर वालों ने हमला कर ऑटो क्षतिग्रस्त करने के बाद लड़के व उसके परिवार वालों की पिटाई की। इसके बाद लड़की को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए।
बाइक से लड़की को लेकर भागने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। मारपीट में घायल लड़के की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।