{"_id":"5ec6ad538ebc3e902f36d58f","slug":"young-man-drowned-while-bathing-in-ganges-mirzapur-news-vns525949339","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के काशीसरपत्ती गांव में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में मित्रों के साथ स्नान करते समय युवक डूूब गया। दो घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। युवक का शव बाहर निकलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र निवासी भाजपा नेता शिवराज सिंह उर्फ जानकी का बडा पुत्र 18 वर्षीय सत्यम सिंह उर्फ बाबा गुरुवार की सुबह गंगा घाट पर सुबह स्नान करने गया था। गांव के साजन, अमित, सुनील व राजू भी स्नान करने गए थे। सत्यम गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया। गांव में सूचना दिया तब तक सत्यम डूब गया था। घटना की सूचना पर जिगना थाना प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी में खोज शुरू कराने के साथ ही विंध्याचल से गोताखोर बुलाया। दो घंटे बाद गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाला। सत्यम उर्फ बाबा दो भाइयों में बड़ा था। इंटरमीडिएट का छात्र था। सत्यम की मौत के बाद पिता जानकी सिंह, माता उषा सिंह, भाई शिवम सिंह, बहनों व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष छानबे सुजीत मोदनवाल, इंद्रकुमार सिंह, जय सिंह, रोहित मिश्र व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचे कर परिवार को ढांढस बंधाया।