फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man died road accident in mirzapur one injured

Mirzapur News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को कुचला, भतीजे की मौत, चाचा घायल; जा रहे थे शादी का कार्ड बांटने

Sun, 21 Apr 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

Mirzapur News: मृतक दो भाइयों व दो बहनों में चौथे नंबर पर था। मृतक अरविंद 2024 में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दिया था। अभी रिजल्ट भी नहीं देख पाया था। मौत की खबर से गांव गमगीन हो गया। शादी का जश्न गम में बदल गया। मौत की सूचना पर मां विमला देवी व दोनों बहन गीता व सीता का हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन
young man died road accident in mirzapur one injured
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्जापुर के लालगंज में बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की बीती शाम को लालगंज थाना क्षेत्र के बनकट गांव के सामने गैपुरा-लालगंज मार्ग पर बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रैक्टर से टकराकर से मौत हो गई। साथ में बाइक पर सवार उसके चाचा घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद उनको मण्डलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के शिवराजपुर मजरा गांव निवासी अरविंद कुमार (19) पुत्र राजकुमार बिंद अपने चाचा रमेश (40) को बाइक पर बैठाकर शनिवार की सुबह घर से भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला था। वह लालगंज बाजार निवासी अपने पिता के मित्र जमुना प्रसाद पाल को भाई की शादी का कार्ड देने जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को बनकट गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क की पटरी पर पाइप पंडाल लाद रहे ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लालगंज ले गई। जहां चिकित्सकों ने अरविंद को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा रमेश को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के मौत की खबर सुनते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के बड़े सुशील का विवाह 26 अप्रैल को थाना क्षेत्र के नरोइया गांव निवासी छन्नन बिन्द के बेटी से होना तय था। 24 अप्रैल को तिलकोत्सव कार्यक्रम रखा गया था।

थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed