फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man bled to death, got 50 stitches on his head

Mirzapur News: युवक को किया लहूलुहान, सिर में लगे 50 टांके

Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man bled to death, got 50 stitches on his head
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास मोहल्ले में शनिवार की देर शाम को बच्चें से पुराने विवाद में कुछ लोगाें ने एक युवक को लाठी-डंडे और लोहे के राड से पिटाई कर लहुलूहान कर दिया। उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई। युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां उसके सिर में 15 स्थानों पर लगे चोट पर 50 टांके मारे गए। चेहरे में भी कई जगह चोट लगा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी निवासी अमन त्रिपाठी (21) पुत्र मनोज त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ला निवासी एक बालक को कुछ लड़के मार रहे थे। उसे बालक को बचाकर घर पहुंचाया। शनिवार की देर शाम को घर से सामान लेने जा रहा था कि जिन लोगों ने बच्चे की पिटाई की थी। उन लोगों ने उसकी पिटाई की। 10 से 12 की संख्या में पहुंचे लोगों ने उसकी लाठी-डंडा और लोहे के राड से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक भाग गए। परिजन घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार किया। उसके सिर में 15 स्थानों पर चोट लगा था। इसमें 50 टांके लगाए गए। परिजनों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। निरीक्षक क्राइम अरविंद ने बताया कि पुराने विवाद में मारपीट हुआ है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में चोरी की नियत से आया बीटेक का छात्र पकड़ा, पुछताछ में जुटी पुलिस
बैंक के पीछे से गैस कटर, हथौड़ा व सिलेंडर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोरी की नियत से बैंक के पीछे से छत पर चढ़े बीटेक के छात्र को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई किया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। बैंक के पीछे माचिस, गैस कटर, सिलेंडर, हथौड़ा , संबल आदि उपकरण मिला। चर्चा है कि पिकअप गाड़ी सवार उसके साथी फरार हो गए। ग्रामीणों की सजगता से बैंक में चोरी की घटना टल गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक शनिवार की देर रात 12 बजे माचिस, गैस कटर, सिलेंडर, हथौड़ा, संबल हथियार आदि के साथ मगरहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे से छत पर चढ़ गया। बैंक के बगल में बंधी गाय की आवाज सुनकर मकान मालिक अनिल सिंह की नींद खुल गई। बाहर निकल कर गाय को देखा। शक होने पर छत पर चढ़ कर देखा तो युवक हथौड़ा, गैस कटर आदि हथियार के साथ मौजूद था। युवक से पूछा छत पर क्या कर रहे हो युवक ने कहा कि जांच कर रहे है। अनिल सिंह उसके पास पहुंचे तो वह भागने लगा। उसे पकड़ा तो धक्का देकर छत से नीचे कूद गया। अनिल सिंह ने शोर मचाया। आवाज सुन कर घर व गांव के लोग आ गए। युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चुनार पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले गई। मकान मालिक अनिल सिंह ने बताया कि एक बड़ी घटना होने से टल गई। बैंक का लाखों रुपये चोरी होने से बचा गया। छत से गैस कटर, हथौड़ी, हथोड़ा, छेनी टूल्स बाक्स और सड़क पर बाइक बरामद हुआ। सीओ लालगंज उमाकांत सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी करने पहुंचा पकड़ा गया छात्र बीटेक का छात्र है। उससे पूछताछ की जा रही है।


---------------------------
साथ रहने को राजी हुए 11 बिछड़े दंपती
प्रतिभा सम्मान का आयोजन आज
मिर्जापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सोमवार को सिटी क्लब सभागार में सुबह दस बजे से प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया है। जिसमें कायस्थ समाज के होनहार छात्र-छात्राओं, सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला महामंत्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

---------------------------
साथ रहने को राजी हुए 11 बिछड़े दंपती
मिर्जापुर। प्रोजेक्ट मिलन के तहत रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसिलिंग के माध्यम से 11 बिछड़े दम्पतियों को मिलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दंपतियों की काउंसलिंग की गई। परामर्श केंद्र में अलग-अलग थाना क्षेत्र से दंपती आए थे। विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। काउंसलिंग कर 11 बिछड़े दंपती को साथ रहने के लिए राजी किया गया। इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र महिला उप निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री देवी, महिला आरक्षी सपना, पिंकी जायसवाल, सदस्य डा.कृष्णा सिंह, निर्मला राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed