फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   You can touch the feet of Maa Vindhyavasini for three hours in the morning

Mirzapur News: नियम बदला, शाम के बजाय मंगला आरती के बाद होगा चरण स्पर्श

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
You can touch the feet of Maa Vindhyavasini for three hours in the morning
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने नियमों में बदलाव किया है। शाम के बजाय श्रद्धालु प्रत्येक दिन मंगला आरती के बाद सुबह आठ बजे तक, तीन घंटे तक मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कर सकते हैं। सुबह आठ बजे के बाद व पूर्णिमा तथा विशेष पर्व पर माता का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की आपसी सहमति से सायं काल 4:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी माता मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा चरण स्पर्श करने के लिए समय निर्धारित किया है। पूर्णिमा एवं विशेष पर्व पर पूर्ण रूप से चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से एक हफ्ते के लिए ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के पश्चात जिला प्रशासन एवं पंडा समाज संयुक्त रुप से बैठक कर मां के चरण स्पर्श करने को लेकर निर्णय लेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed