फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers involved in the success of the mission in 2017

मिशन 2017 को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

Sat, 19 Mar 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपाजनों की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने मंडल प्रभारी और विधानसभा संयोजक के साथ विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2017 को सफल बनाने में जुट जाए। उन्होंने कहा कि जितना गांव मजबूत होगा उतना ही गरीब मजबूत होगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। जिससे योजनाओं का लाभ लोगाें को मिल सके। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मिशन 2017 के तहत शहीद दिवस, होली मिलन उत्सव आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सदस्य गंगा सागर दूबे ने कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति के आधार पर अपना उत्सव त्योहार मनाती है। भारत की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में निवास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब और किसान के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मूलभूत शिष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक का संचालन रमेश दूबे ने किया। बैठक में मनोज जायसवाल, उत्तम मौर्या, राजेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र प्रताप, विद्याधर तिवारी, प्रकाश पाठक, आशुकांत चुनाहे, लाल बहादुर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed