{"_id":"60322f0a8ebc3ee960757234","slug":"worker-working-for-highway-under-construction-dies-in-accident-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: निर्माणाधीन राजमार्ग के लिए काम कर रहे मजदूर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: निर्माणाधीन राजमार्ग के लिए काम कर रहे मजदूर की हादसे में मौत
Sun, 21 Feb 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा राजमार्ग-7 पर स्थित तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के लिए काम करने वाले एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। कंपनी के लोग घटना का कारण कुछ और बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन सड़क राजमार्ग सात पर तुलसी गांव के सामने सड़क में काम करने वाले प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के गन्ने गांव निवासी रजनीश कुमार शर्मा(25) पुत्र कमला शंकर शर्मा की काम करते समय दुर्घटना हो गई है। जिसकी सूचना मिलने पर संस्था के कर्मचारी उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की बात मानें तो मिट्टी समतल करने वाली मशीन ग्रेडर से दुर्घटना हुई है। घटना के तत्काल बाद तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन कार्य बंद कर दिया गया लेकिन वहां दुर्घटना में घायल व्यक्ति का नाम बताने वाला मौके पर कोई मौजूद नहीं था। कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि घटना शनिवार की रात की है। मृतक के बारे में सूचना अभी तक कोतवाली को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन