फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker working for highway under construction dies in accident in mirzapur up

मिर्जापुर: निर्माणाधीन राजमार्ग के लिए काम कर रहे मजदूर की हादसे में मौत

Sun, 21 Feb 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Feb 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Worker working for highway under construction dies in accident in mirzapur up
demo pic

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा राजमार्ग-7 पर स्थित तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के लिए काम करने वाले एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। कंपनी के लोग घटना का कारण कुछ और बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन फोरलेन सड़क राजमार्ग सात पर तुलसी गांव के सामने सड़क में काम करने वाले प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के गन्ने गांव निवासी रजनीश कुमार शर्मा(25) पुत्र कमला शंकर शर्मा की काम करते समय दुर्घटना हो गई है। जिसकी सूचना मिलने पर संस्था के कर्मचारी उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की बात मानें तो मिट्टी समतल करने वाली मशीन ग्रेडर से दुर्घटना हुई है। घटना के तत्काल बाद तुलसी गांव के सामने  निर्माणाधीन कार्य बंद कर दिया गया लेकिन वहां दुर्घटना में घायल व्यक्ति का नाम बताने वाला मौके पर कोई मौजूद नहीं था। कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि घटना शनिवार की रात की है।  मृतक के बारे में सूचना अभी तक कोतवाली को नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed