फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker died after being crushed by a bus

Mirzapur News: बस से कुचलकर श्रमिक की मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worker died after being crushed by a bus
मड़िहान। स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम बस से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। वहीं, पचोखरा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कपसा झरना निवासी मग्गन (55) मजदूरी करके शाम को घर वापस जाने के लिए बाजार में सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय प्रयागराज से रेणुकूट के लिए यात्री लेकर जा रही बस के पिछले टायर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचती तब तक मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बस से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस को कब्जे में लिय गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना पचोखरा गांव के पास हुआ। अर्टिगा सवार चोपन से प्रयागराज जा रहे थे। पचोखरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि आगे जा रहे बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवा पिता जगदीश (35) व पुत्र अभिषेक (11) घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed