फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work on the overbridge was halted due to not being allowed to block the yard.

Mirzapur News: यार्ड ब्लॉक करने की इजाजत नहीं मिलने से रुका ओवरब्रिज का काम

Fri, 31 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Work on the overbridge was halted due to not being allowed to block the yard.
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर बन रहा फुट ओवर ब्रिज स्त्रोत-संवाद - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज निर्माण बंद चल रहा है। एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पिलर का काम हो चुका है।
विज्ञापन

आगे पिलर बनाने के लिए यार्ड को ब्लॉक करना है। अभी तक उसकी अनुमति नहीं मिली है। इस कारण फुट ओवरब्रिज का काम बंद है। फुट ओवर ब्रिज बनने से यात्रियों को राहत मिलेगी। फुट ओवरब्रिज पर स्ट्रीट फूड की दुकान भी खुलनी है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर बाहर से आने-जाने का रास्ता होगा तो अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर पुराना फुट ओवरब्रिज तोड़ दिया गया है। एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज है। वे काफी दूर हैं। इस कारण समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत काम चल रहा है। 12 मीटर चौड़े और 114 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज का निर्माण 2024 में शुरू हुआ। यह रेलवे स्टेशन के बीच सेे होकर गुजरेगा। 14 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण होना है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक, दो और यार्ड में गड्ढा खोदकर बेस तैयार किया गया है।

प्लेटफाॅर्म एक व दो पर लोहे के पिलर भी बन गए हैं। इस फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा के साथ खान-पान की दुकानें भी रहेंगी। एफओबी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एफओबी को तीनों प्लेटफाॅर्म पर सीढि़यों से जोड़ा जाएगा। एफओबी के दोनों तरफ दो लिफ्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। स्टेशन के बाहर से भी फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने का रास्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed