फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women prisoners will make sarees in jail and earn money

Mirzapur News: जेल में महिला बंदी बनाएंगी साड़ी, करेंगी कमाई

Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women prisoners will make sarees in jail and earn money
मिर्जापुर। विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी अब जिला कारागार में भी बनेगी। इसके लिए जेल में बंद महिलाओं को साड़ी की बुनाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, जेल परिसर में लूम लगाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। साड़ी की बुनाई कर महिलाएं कमाई भी कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पिछले दिनों जिला कारागार के निरीक्षण करने के दौरान महिला बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की थी। उन्होंने जेल परिसर में लूम लगाने और महिला बंदियों को प्रशिक्षण देकर बनारसी साड़ी की बुनाई कराने का निर्देश दिया था। अब जिला कारागार में लूम लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

जेलर आरके वर्मा ने बताया कि लूम लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेजा जाएगा। शेड बनाकर चार लूम लगाए जाएंगे। इसके बाद बनारसी साड़ी बनानी वाली कंपनियों से संपर्क कर महिला बंदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय जेल में 29 महिला बंदी है। इनमें से 20 बंदियों को प्रशिक्षण देकर इससे जोड़ा जाएगा। प्रत्येक महिला एक साड़ी की बुनाई कर 500 से 800 रुपये तक कमाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............................................
जेल में बनी कालीन भेजी जा रही विदेश
जिला कारागार में वर्ष 2019 से कालीन की बुनाई की जा रही है। विक्रम कार्पेट नामक कंपनी रॉ मटेरियल उपलब्ध कराती है। इसके बाद यहां तैयार होने वाली कालीन की सप्लाई जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों में की जाती है। इस समय पांच बंदी कालीन की बुनाई कर कमाई कर रहे है।

.................................................





वर्जन
डीएम के निर्देश पर जेल में लूम लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय भेज दी गई है। जल्द ही हाल का निर्माण कराकर लूम लगाए जाएंगे। - आरके वर्मा, जेलर, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed