फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman suffers electric shock at Jaygurudev Satsang

Mirzapur News: जयगुरुदेव सत्संग में आई महिला करंट से झुलसी

Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers electric shock at Jaygurudev Satsang
राजगढ़। पतेरी गांव में सत्संग में आई सीता देवी (40), निवासी मऊकला नरोखर, सोनभद्र करंट लगने से झुलस गई। सहयोगियों ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के पतेरी गांव में 28 सितंबर को जयगुरुदेव के प्रचारक व उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज का प्रवचन है। इसके लिए घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और ओबरा से अनुयायी आए हुए हैं। व्यवस्था के दौरान शनिवार रात सीता देवी को करंट लग गया। वह बेहोश हो गई। पंडाल में अफरातफरी मचने पर सहयोगियों ने महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। डॉ सर्वेश पांडे ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है और हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed