{"_id":"6ab97661d9d4dec0f00c16df","slug":"five-crore-rupees-released-for-the-installation-and-beautification-of-statues-of-great-personalities-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162020-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना और सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना और सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ जारी
विज्ञापन
आरईडी बनी कार्यदायी संस्था, बनाया जा रहा एस्टीमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना और उनके आसपास के सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। शासन से धनराशि मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग को चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों सदर, चुनार, छानबे, मड़िहान और मझवां में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रतिमा स्थल के आसपास आवश्यकतानुसार सुंदरीकरण, चबूतरा, परिसर का विकास और अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए हर विस क्षेत्र में अधिकतम 10 स्थानों का चयन किया जा सकता है। इस तरह जिले में अधिकतम 50 से 70 स्थानों पर कार्य कराए जाने की संभावना है।
स्थलों के चयन के बाद आरईडी की ओर से प्रत्येक स्थान पर कार्य की प्रकृति और अनुमानित लागत का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर अलग-अलग कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थान चयन में ऐसे स्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने की आवश्यकता है और जहां सुंदरीकरण के बाद आम लोगों को भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
वर्जन
पांच करोड़ रुपये की धनराशि पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों पर खर्च की जाएगी। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से स्थल चयन और एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिलीप कुमार पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी