फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman killed in toilet tank, accused of murder

शौचालय के टैंक में गिरी महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in toilet tank, accused of murder
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के केला बेला गांव में रविवार की रात शौचालय के टैंक में गिरने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के केला बेला गांव निवासी सिकंदर प्रजापति की शादी सब्जी मुहाल निवासी 27 वर्षीय दीपा से हुई थी। पति सिकंदर सुरसी गांव में पत्तल दोना बनाने का काम करता है। काम करने के बाद रात नौ बजे घर पहुंचने पर पत्नी नहीं मिली। सिकंदर का आठ माह का पुत्र लव्यांश शौच करने के बाद रो रहा था। बच्चे को रोते देख वह पत्नी को खोजने लगा। जब पत्नी नहीं मिली तो फोन से मायके वालों को जानकारी दी। रात साढ़े नौ बजे के करीब सिकंदर के बड़े भाई परदेसी बाथरूम के लिए पीछे गए तो देखा शौचालय के पास बड़ा सा गड्ढा हो गया है। उसमें लाल साड़ी बाहर दिखाई दे रही थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद सीढ़ी लगाकर दीपा को बाहर निकाला गया। इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर किया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अदलपुरा राम सिंहासन शर्मा, तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी मौके पर पहुंचे। सीओ चुनार सुशील यादव मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सिकंदर ने दीपा से दूसरी शादी की थी। दीपा के पिता श्याम बिहारी प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। इस बाबत सीओ चुनार सुशील यादव ने बताया कि दीपा की आंख पर चोट के निशान थे। आंख के ऊपर सूजन थी। शव देखने से लग रहा है कि गड्ढे में गिरने से चोट लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण होने की पुष्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed