{"_id":"5f1c71c08ebc3e63d12893f2","slug":"woman-injured-by-bike-dead-in-hospital-mirzapur-news-vns537754519","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के धक्के से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के धक्के से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से घायल महिला की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई । शुक्रवार की शाम को मंडलीय अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को वाराणसी भेजवाया था। समय रहते उपचार मिल जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस मामले में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रमन सिंह पुत्र मुन्नर सिंह शुक्रवार की शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास सड़क पार कर रही महिला 40 वर्षीय रन्नो देवी पत्नी स्व. रमेश यादव को बाइक सवार रमन सिंह ने टक्कर मार दिया। इससे रन्नो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने रेफर कर दिया। रेफर किए जाने पर एंबुलेंस के न आने पर पर परिजन हंगामा करने लगे। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों नोकझोंक होनें लगेे। अस्पताल में हंगामा होने की खबर मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एबुलेंस बुलाकर महिला को रेफर कराकर मामले को शांत कराया। महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान न उसकी मौत हो गई। पुलिस बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।