UP: होटल के बाथरूम में महिला शर्मसार, चीखते हुए निकली बाहर तो हैरान हुए लोग; गुरुजी की टोली के साथ आई थी
उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित एक होटल में महिला गुरुजी की टोली में शामिल होकर आई थी। जब वह बाथरूम में गई तो इसी दाैरान एक कर्मचारी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
Mirzapur News: विंध्याचल स्थित होटल में एक गुरुजी के साथ रुकी टीम की महिला सदस्य गुरुवार की सुबह स्नान करते हुए होटलकर्मी ने वीडियो बनाकर फोटो खींच लिया। महिला ने जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी देर तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया। किसी प्रकार का समझौता न होने पर पुलिस को आरोपी होटलकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी पड़ी।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर लखनऊ से एक गुरु अपनी टीम के साथ बुधवार की रात मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया थे। गुरु अपनी टीम के साथ विंध्याचल के एक होटल में रुके थे। सुबह दर्शन करने से पहले महिला कमरे के बाथरुम में स्नान करने गई तो होटल के एक कर्मचारी ने बाथरुम के पीछे खिड़की से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर फोटो खींच लिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
हल्की आवाज सुनते ही महिला को इसका पता चल गया। शोर मचाते महिता बाथरुम से बाहर आकर इसकी जानकारी दिया। हंगामा करते हुए गुरु की टीम ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सुबह से मामले को दबाने में लगा रहा। पीड़ित पक्ष के न मानने पर पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर होटल कर्मी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि विंध्याचल के एक होटल में एक गुरु और उनके टीम के अन्य सदस्यों द्वारा कमरा बुक किया गया। गुरुवार की सुबह में गुरु की टीम की एक महिला सदस्य द्वारा अपने कमरे के बाथरूम का इस्तेमाल किया गया। उसी समय होटल के एक कर्मचारी द्वारा महिला की आपत्तिजनक फोटो बना ली। तहरीर के आधार पर आरोपी होटलकर्मी आशीष मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।