फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 18 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
जिगना थाना क्षेत्र के भौरुपुर अजगना (हरगढ़) गांव में रविवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर जिगना पुलिस, नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी फूलचंद सोनकर ने पांच वर्ष पहले अपने पुत्री प्रमिला (24) की शादी जिगना थाना क्षेत्र के भौरुपुर अजगना गांव निवासी लवकुश के साथ की थी। दोनों से कोई संतान नहीं था। रविवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्रमिला देवी की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतका के पिता फूलचंद सोनकर ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति लवकुश, देवर संजय व सास ने उसकी पुत्री प्रमिला की हत्या की है। बताया कि रविवार की रात 10 बजे उनकी पुत्री ने फोन पर बात बताया था कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी के समय दो लाख नकद समेत जेवरात व सामान दिए गए थे। बाइक के लिए पुत्री को मारा पीटा जाता था। मृतका की मां मालती देवी ने गला दबाकर पुत्री का हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ससुराल वालों को कहना है कि रात में अचानक उल्टी-दस्त शुरू हुई। डॉक्टर के यहां ले जाने पर प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिगना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, देवर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनाकी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed