{"_id":"6aa9a9b790d4cb5ef40830c9","slug":"second-accused-in-murderous-attack-on-youth-arrested-knife-recovered-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161288-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: युवक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: युवक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
विज्ञापन
विंंध्याचल पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्या के प्रयास का आरोपी। स्रोत- पुलिस
- फोटो : Social Media
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय मोहित पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी शेखर निवासी बंगाली चौराहा विंध्याचल को गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद हुआ।
विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि छोटकी महुअरियां पावर हाउस निवासी कलावती देवी ने 22 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपने मायके तलउवां आई थीं। उनके साथ उनका 22 वर्षीय बेटा मोहित भी था। पूर्व की रंजिश के लिए नामजद आरोपियों ने मोहित पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में एक नामजद आरोपी कैश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेहड़ा रेलवे पुलिया के पास से आरोपी शेखर को गिरफ्तार किया।