{"_id":"63f129489b0b5df29607b885","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-crossing-the-road-mirzapur-news-vns699232288-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सड़क पार करते वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सड़क पार करते वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित समदपुर गांव के सामने शुक्रवार को देर रात सड़क पार करते समय एक महिला की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासिनी गिरजा देवी (55) पत्नी स्व. कल्लू सिंह शुक्रवार को देर रात सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान नरायनपुर की तरफ से अहरौरा की ओर तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि एक महिला की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।