फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registration of 23 school vehicles suspended.

Mirzapur News: तेइस स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित

Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Registration of 23 school vehicles suspended.
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान बिना फिटनेस संचालित मिले 23 स्कूली वाहनों का पंजीयन 90 दिन के लिए निलंबित किया गया है। वहीं, 11 स्कूली वाहनों का चालान और पांच वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उदयबीर सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 14 से 19 सितंबर तक अभियान चल रहा है। इसके तहत स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करने के साथ अनफिट और अनधिकृत वाहनों की जांच की जा रही है। विभाग ने पूर्व में बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों के स्वामियों को नोटिस देकर मानक पूरे करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिना फिटनेस संचालित मिले 23 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 53 के तहत कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में वाहन संचालित मिलने पर वाहन स्वामी और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से 29 अन्य बिना फिटनेस वाले वाहनों को भी नोटिस जारी किया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन और वाहनों में परिचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं के यात्रा करने पर महिला परिचर की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed