फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman commits suicide by hanging herself at her parents' home

Mirzapur News: महिला ने मायके में फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself at her parents' home
चुनार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने सोमवार की शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को शव फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, जानकारी होने पर विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। विवाहिता का पति मुंबई में रहता है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की शादी 18 महीने पहले वाराणसी के रहने वाले युवक से हुआ। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी गर्भवती हुई तो पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई कमाने चला गया। विवाहिता सात महीने से अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। ढाई महीने की पुत्री के साथ वह मायके में रह रही थी। सोमवार शाम को विवाहिता ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ मंजरी राव ने बताया कि विवाहिता की मां ने आरोप लगाया था कि उसके दामाद ने तीन दिन पहले बेटी का अश्लील वीडियो फेसबुक पर डाल दिया था। जो वायरल होने लगा। यह बात पुत्री को पता चली। उसने अश्लील वीडियो वायरल होने पर लोकलाज के चलते फंदे पर लटककर जान दे दी। सीओ मंजरी राव ने बताया कि अश्लील वीडियो डालने के दामाद पर लगे आरोपों की जांच की गई। लेकिन उसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। मृतका के पति के फेसबुक एकाउंट की जांच की गई। वह मुंबई में रहता है। उसे बुलाया गया है। उसके आने पर पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed