{"_id":"6463d7bd4cad10422c05dc64","slug":"wheat-procurement-reduced-by-12-percent-in-one-and-a-half-month-mirzapur-news-c-20-1-208713-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डेढ़ माह में 12 प्रतिशत से भी कम हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डेढ़ माह में 12 प्रतिशत से भी कम हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन
मिर्जापुर। तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में गेहूं खरीद की गति तेज नहीं हो पा रही है। गेहूं खरीद शुरू हुए डेढ़ माह बीत गए, लेकिन अभी तक लक्ष्य का सिर्फ 11.13 प्रतिशत ही गेहूं खरीद की जा सकी है। इसके तहत सात खरीद एजेंसियों के 75 केंद्रों पर बीते सोमवार तक 1912 किसानों से सिर्फ 8012.73 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जा सकी है।
पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जिले को 72000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। गेहूं खरीद शरू हुए डेढ़ माह बीत गए और अब तक लक्ष्य का आधा गेहूं खरीद भी नहीं हो पाया है। दरअसल, आढ़ती किसानों के घर पहुंचकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रहे हैं, केंद्र पर किसानों को 2125 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा है। एजेंसीवार खरीद पर गौर करें तो खाद्य विभाग के 12 केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 11520 मीट्रिक टन की तुलना में 3612.98 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 24 केंद्रों पर 23040 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में 2179.25 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है। इसी तरह पीसीयू के 17 केंद्रों पर 16320 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में 898.75 मीट्रिक टन, यूपीएसएस के 13 केंद्रों पर 12480 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में 1087.95 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है।
इसी तरह से नैफेड के पांच केंद्रों पर 4800 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में 93.45 मीट्रिक टन के अलावा मंडी समिति के 1920 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में दो केंद्रों पर 24.60 मीट्रिक टन तथा भारतीय खाद्य निगम के 1920 मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में दो केंद्रों पर 115.75 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए बनी मोबाइल टीम भी कारगर साबित नहीं हो रही है। चिलचिलाती धूप में केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद के लिए गांव-गांव चक्कर लगा रहे हैं। मोबाइल टीम की ओर से जिले में सोमवार तक 1818.45 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी का कहना है कि प्रतिकूल मौसम व बाजार में गेहूं के भाव में आई तेजी के चलते खरीद प्रभावित हुई है। इसके बावजूद मंडल में मिर्जापुर व सोनभद्र की स्थिति गेहूं खरीद के मामले में अच्छी है। सभी जिलों में मोबाइल टीमें लगा दी गई हैं। इसके संतोषजनक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अभी लगभग एक माह का समय बचा हुआ है। उम्मीद है कि सभी के सहयोग से खरीद लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।