{"_id":"6a2328ce5d0ea4a55a0ec8f4","slug":"whatsapp-number-of-apna-dal-s-mla-from-chhanbe-hacked-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154865-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छानबे की अपना दल एस की विधायक का व्हाट्सएप नंबर हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छानबे की अपना दल एस की विधायक का व्हाट्सएप नंबर हैक
विज्ञापन
छानबे विधायक के नंबर से लोगों से की जा रही पैसे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र की अपना दल एस की विधायक रिंकी कोल का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया। सुबह से ही विधायक के व्हाट्सएप नंबर से लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने कटरा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई। तहरीर देकर बताया कि नंबर किसी साइबर अपराधी ने हैक कर लिया है। व्हाट्सएप एकाउंट भी हैक है। अज्ञात व्यक्ति मेरे नाम पर लाेगों को मैसेज कर पैसे की मांग कर रहा है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र आया था। मामले को साइबर थाने को भेजा गया है। साइबर थाना प्रभारी राम नरायन राम ने बताया कि छानबे विधायक का व्हाट्सएप हैक की शिकायत आई थी। जांच कर इसका निस्तारण किया गया।