{"_id":"6a1b33a5da597d2e4200f914","slug":"weather-takes-a-turn-during-nautapa-drizzle-brings-down-temperature-by-two-degrees-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154482-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नौतपा में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नौतपा में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का तापमान
विज्ञापन
शनिवार को सुबह आसमान में छाए बादल।-संवाद।
मिर्जापुर। नौतपा के दौरान शनिवार को दूसरे दिन भी मौसम ने करवट ली। जिले के कई क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का एहसास होता रहा।
शुक्रवार की भोर में आए तेज आंधी-तूफान के बाद मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट को लेकर लोग दिनभर सतर्क और चिंतित नजर आए। सुबह बादलों के बीच हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ होने लगा। इसके बाद तेज धूप और हवा में नमी के कारण उमस बढ़ गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दोपहर में उमस से लोग कूलर और पंखों के सहारे राहत तलाशते रहे।
वहीं हलिया में लगातार दूसरे दिन मौसम मेहरबान रहा। तड़के हुई बारिश और दिनभर छाए बादलों के कारण लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट के चलते दिनभर वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने मौसम के इस बदलाव को राहत भरा बताया।
विज्ञापन
आंधी-बारिश एवं बिजली गिरने से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
संभावित आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग व जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने निम्न सावधानियां बरतने की अपील की है।
आंधी-तूफान के दौरान करें ये काम
- टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर से दूर रहें।
- घर के बाहर या छत पर रखी भारी वस्तुओं को सुरक्षित रूप से बांधकर रखें।
- यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।
- आंधी-तूफान के दौरान न करें ये काम
- धारदार और नुकीली वस्तुएं खुले में न रखें।
- धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें।
- पेड़ के नीचे शरण न लें।
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए करें ये काम
- तुरंत पक्के मकान में शरण लें।
- खिड़की, दरवाजे और बरामदे से दूर रहें।
- पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, कच्चे मकान, तालाब और जलाशयों से दूरी बनाए रखें।
- बच्चों को खराब मौसम में बाहर न खेलने दें।
- लोहे की खिड़की, दरवाजे और हैंडपंप को न छुएं।
- खुले खेत में फंसने पर दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर घुटनों के बल उकड़ू बैठ जाएं।
आकाशीय बिजली के दौरान न करें ये काम
- किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों।
- दीवार के सहारे न टिकें।
- धातु युक्त नल, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरणों को न छुएं।
- धातु से बने छाते का प्रयोग न करें।
- भारी विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें।
- खुले वाहनों में यात्रा न करें।
- बचाव के लिए जमीन पर न लेटें।
- तैराकी और नौकायन से बचें।
वर्जन
मौसम विभाग की तरफ से आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट एक जून तक है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वैसे तो मानसून 20 से 22 जून तक आता है, लेकिन इस बार समय से पहले आने की संभावना है।
-शिवमंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।