फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water dripping from the roof of the school, pillars and walls cracked

Mirzapur News: स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पिलर और दीवारें दरकीं

Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof of the school, pillars and walls cracked
राजगढ़। समाज कल्याण विभाग की ओर से 16.6 लाख रुपये से 10 महीने पहले निर्मित प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ द्वितीय की छत से पानी टपक रहा है। भवन की छत, दीवारों और पिलर में ददारें पड़ गई हैं। मरम्मत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भवन को लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

10 महीने पहले बने विद्यालय के भवन में दरारें पड़ने की खबर अमर उजाला अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेकर समाज कल्याण विभाग के ठेकेदार के जरिये सीमेंट से दरारों को भरवा दिया। एक जुलाइ को स्कूल खुलने से पहले ही भवन की छत से फिर से पानी टपकने लगा है। छत और दीवारों पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षा विभाग ने आपत्ति जताते हुए नवनिर्मित भवन हो लेने से इन्कार कर दिया है। आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता को ध्यान न देकर घटिया सामग्री से भवन का निर्माण कराया गया है। गुणवत्ता खराब होने के कारण छत और दीवारों दरकने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका स्वाती मौर्य ने बताया कि विद्यालय के बनते ही उसकी दीवारें फट गई थीं। पिलर गिरने के कगार पर हैं। इसलिए भवन को हैंडओवर नहीं किया जाएगा। विद्यालय के पुराने भवन में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कराकर कार्यदायी संस्था और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नवनिर्मित भवन की दीवारें, छत और पिलर दरक गए हैं। मरम्मत कराने के बावजूद छत से पानी टपक रहा है। इसलिए भवन को हैंडओवर से इन्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed