फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Watchmen demonstrated for payment of outstanding remuneration

Mirzapur News: बकाया पारिश्रमिक के भुगतान के लिए वाचरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Watchmen demonstrated for payment of outstanding remuneration
ड्रमंडगंज। छह माह के बकाये पारिश्रमिक के भुगतान के लिए वन विभाग के वाचरों ने बृहस्पतिवार को रेंज कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका कहना था पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अधिकारियों की तरफ से रक्षाबंधन से पहले बकाये वेतन के भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बकाये का भुगतान आज तक नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह के अंदर बकाये का भुगतान नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में शामिल वाचर हृदय नारायण, सुरेंद्र बहादुर सिंह, गोपीनाथ, राम सहाय, शारदा प्रसाद, नन्हकू व दिनेश तिवारी ने बताया कि मार्च माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उधर, उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम का कहना है कि वाचरों के छह माह के बकाये पारिश्रमिक के भुगतान के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed