{"_id":"691392bc0f4a49ff040d1280","slug":"vindhyadham-area-is-a-no-vehicle-zone-locals-will-be-allowed-entry-with-an-identification-card-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-143324-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्यधाम क्षेत्र नो व्हीकल जोन, स्थानीय लोगों को मिलेगा पहचान पत्र पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्यधाम क्षेत्र नो व्हीकल जोन, स्थानीय लोगों को मिलेगा पहचान पत्र पर प्रवेश
विज्ञापन
सदर बाजार कोतवाली सड़क पर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग फोटो संवाद
विंध्याचल। दिल्ली में सोमवार को लालकिला के पास हुए ब्लास्ट के बाद विंध्यधाम को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि धाम क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिल रही है। धाम परिक्षेत्र के पुरानी वीआईपी चौराहे से गेट नंबर एक, बंगाली तिराहे से न्यू वीआईपी गेट नंबर दो और बरतर तिराहे से सदर बाजार होते हुए गेट नंबर तीन तक के क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने नो व्हीकल जोन बनाया है। इन क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। विंध्य कॉरिडोर में पुलिस, एलआईयू व अन्य खुफिया विभाग की टीमें संदिग्धों पर नजर रखी हैं।
विंध्य कारिडोर की सुरक्षा की गई दोगुनी, ड्रोन और सीसी कैमरे से निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। जिले में अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही विंध्य कॉरिडोर में सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी गई है। देर रात में ही विंध्य कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि धाम की सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी की जाए। बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ रात से ही जिले के प्रमुख स्थानों की चेकिंग करने के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दिए हैं।
पहले सुरक्षा में तैनात थे 84 पुलिसकर्मी, अब संख्या हुई 100
विंध्यधाम की सुरक्षा में पहले 84 पुलिसकर्मी तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बाद अब पुलिसकर्मियों की संख्या 100 हो गई है। प्रवेश द्वार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। कॉरिडोर के साथ ही रेलवे स्टेशन विंध्याचल और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर की गई बैरिकेडिंग
सीओ सिटी विवेक जावला और कटरा और शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। दोपहर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। शॉपिंग मॉल व अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र मुकेरी बाजार में निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। एक ही रास्ते से लोग स्टेशन पर आ सकेंगे। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुुलिस के जवान और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
विंध्य कॉरिडोर में एआई कैमरे व ड्रोन से निगरानी
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर और विंध्य क्षेत्र में 225 कैमरे लगे हैं। इसमें 52 पॉइंट ऐसे है। जो एआई कैमरे की निगरानी में है। कैमरे के कंट्रोल रूम में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए कैमरे से प्रमुख पॉइंट की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा घाट, मां विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विंध्याचल की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। दो प्लाटून पीएसी तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग की गई है। वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बाजार, पार्किंग, सिनेमा हाल और अन्य स्थानों की चेकिंग की जा रही है।
नितेश सिंह, एएसपी सिटी