फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal won the title by defeating Koraon by two wickets.

Mirzapur News: कोरांव को दो विकेट से हराकर विंध्याचल ने जीता खिताब

Sat, 21 Feb 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal won the title by defeating Koraon by two wickets.
हलिया क्षेत्र के देवता प्रसाद स्कूल के पीछे राम रहीम क्रिकेट क्लब ड्रमंडगंज की तरफ से शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। मैच में विंध्याचल की टीम ने प्रयागराज कोरांव की टीम को दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर कोरांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 131 रन बनाए। सत्यम पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच चौके लगाए। वहीं कोरांव टीम के दीप ने तीन छक्के लगाकर 37 रन बनाए। विंध्याचल की टीम की ओर से खेल रहे हिमांशु सिंह ने तीन विकेट लिए। चंदन यादव ने चार छक्के लगाकर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। अंतिम ओवर में मैच काफी रोमांचक रहा राजा पांडेय ने छक्का लगाकर फाइनल मैच विंध्याचल के नाम कर दिया। फाइनल मैच में सीओ लालगंज अमर बहादुर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी ने विजेता टीम विंध्याचल के कप्तान रोहित को पचास हजार रूपये नकद और कप देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम कोरांव को समाजसेवी धीरज मिश्र की ओर से 25 हजार रूपये और कप देकर पुरस्कृत किया गया। कमेंट्री शिवदास दूबे व दुर्गेश मोदनवाल ने की। इस दौरान पंकज सोनी, पिंटू खान, रामलाल सरोज, बीडीसी सुशील पटेल, प्रमोद पांडेय, मंगलदास जायसवाल, संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed