फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers killed hyena after attack on young man

युवक पर हमले के बाद ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को मार डाला

Sun, 06 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers killed hyena after attack on young man
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझरा गांव में शनिवार की रात लकड़बग्घे ने खेत में हमला कर सब्जी की रखवाली कर रहे युवक को घायल कर दिया। युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को मार डाला। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम कराकर लकड़बग्घे का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि वन विभाग का कहना है कि वाहन की चपेट में आने से लकड़बग्घा मरा।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिश्रधाप गांव निवासी रामचंद्र निषाद की मझरा में सब्जी की खेती है। रखवाली के लिए वह खेत पर सोया था कि अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और खुरपी से लकड़बग्घे को मार डाला है। लकड़बग्घे के हमले में घायल युवक को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने लकड़बग्घे का अंतिम संस्कार कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा अनुसूची एक का जानवर है। इसके संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत है। लकड़बग्घा ग्रामीण क्षेत्र में घुस गया था, भागते समय वाहन की चपेट में आने से लकड़बग्घे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed