{"_id":"6838ad462f7b809ad1086d87","slug":"villagers-are-yearning-for-electricity-since-last-three-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134487-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन से बिजली के लिए तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन से बिजली के लिए तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के भटवारी गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे गांव के लोग बिजली और पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया
ग्रामीणों ने बताया कि सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले जल गया था। अधिकारी 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा कर रहे हैं लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं, पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
रामचंद्र मौर्य, राम सहाय मौर्य, मोतीलाल, सुभाष मौर्य, रामजी, लाल जी मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, बबलू मौर्य आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता कृष्णा प्रसाद शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।