फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers angry over the death of the girl, stopped the way on the bridge, demonstrated

छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पुल पर रोका रास्ता, किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over the death of the girl, stopped the way on the bridge, demonstrated
हलिया। सिंचाई विभाग के क्षतिग्रस्त पुल से अदवा नदी में गिरकर छात्रा की हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। भटवारी गांव स्थित पुल के दोनों छोर पर ईंट और पत्थर रखकर आवागमन ठप कर दिया। जनप्रतिनिधियों, सिंचाई विभाग तथा जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुल से हथेड़ा, मधोर, अहुगी खुर्द, गुर्गी सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा सुधा मिश्रा (15) पुत्री शारदा प्रसाद मिश्र साइकिल से स्कूल जा रही थी। भटवारी गांव स्थित क्षतिग्रस्त पुल पर अनियंत्रित होकर साइकिल समेत 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। साथ में स्कूल जा रही सहेलियों की चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने छात्रा को नदी से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। छात्रा की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां ले जाते वक्त रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने छात्रा का पोस्टमार्टम करवाया। चालीस वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया पुल रखरखाव के अभाव में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट करवाया तथा पुल को दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते पुल का मरम्मत नहीं कराया गया। जबकि पुल से कई लोग गिरकर जहां अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed