फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village heads opened front against BDO in-charge

प्रभारी बीडीओ के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Fri, 23 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Village heads opened front against BDO in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिगना(मिर्जापुर)। ग्राम प्रधान संघ छानबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बैठक कर ग्राम प्रधानों ने उपजिलाधिकारी प्रभारी खंड विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 23 जुलाई से अनिश्चित काल के लिए कार्य बहिष्कार का निर्णय लेते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ग्राम प्रधानों ने पांच सूत्री शिकायती पत्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय को सौंपा।
प्रधानों का आरोप है कि प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रधानों की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में अनावश्यक अड़चनें डाल रहे हैं। इतना ही नहीं प्रभारी बीडीओ मामूली शिकायत पर गांव में पहुंच कर नया विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। प्रधानों ने शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर समस्या समाधान तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रभारी खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि गलत कार्य को रोकना, साफ-सुथरा व पारदर्शी ढंग से कार्य कराना मेरी प्राथमिककता है। उन्होंने ने कहाकि यदि कोई समस्या है तो प्रधान संघ के लोग बैठ कर समाधान की बात करनी चाहिए । ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वालों ने शिकायती पत्र देने वालों में प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, शिवलखन बिंद, कृपाशंकर तिवारी, भोलानाथ बिंद, अमर बहादुर यादव, शैलैश कुमार तिवारी, बबलू, निजामुद्दीन, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, रामू सिंह, जीत नारायण सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामपंचायत अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक कर तीन दिन में साथियों का निलंबन वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समन्वय समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि मनरेगा व आवास का पैसा लाभार्थी के खाते में जा रहा है। खामियाजा सेक्रेटरी भुगत रहे हैं। जबकि सचिवों से कोई मतलब नहीं है। सचिवों ने प्रभारी बीडीओ पर भी सचिवों धौंस जमाने का आरोप लगाया कहा फर्जी शिकायत पर जहां एक रुपया का भुगतान भी नही हुआ है वहां के सचिव से जबाब भी नही मांगा गया और सीधे निलंबन की कार्यवाही कर दी जा रही जो अवैधानिक है। बैठक में श्रीकृष्ण उपाध्याय, प्रकाश चंद दुबे, हरिश्चंद्र बिंद, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, शशिकांत, उत्तम सिंह, अखिलेंद्र सिंह, शैलैंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed