{"_id":"601d82003b8e5850b87a8f76","slug":"video-goes-viral-of-a-drunk-constable-on-duty-in-vindhya-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य धाम में ड्यूटी के दौरान नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य धाम में ड्यूटी के दौरान नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित
Fri, 05 Feb 2021 11:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में विंध्याचल मंदिर के पास शुक्रवार की शाम को नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ। मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा सिपाही दर्शनार्थियों को गाली देता नजर आता है। सिपाही द्वारा गाली देने पर दर्शनार्थियों ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत सिपाही उनको धमका रहा है। इस बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सीओ सीटी प्रभात राय को मामले की जांच दी। मामले की जांच में वायरल वीडियो सही पाया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विंध्य धाम में ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन करने के आरोपी सिपाही रमेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन