फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Verify disabled and elderly voters

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का करें सत्यापन

Sat, 18 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Verify disabled and elderly voters
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अतिरिक्त एईआरओ का प्रस्ताव, एईआरओ की ईआरओ-नेट पर आईडी क्रिएशन, उनके प्रशिक्षण, ईआरओ, एईआरओ, एईआर के रिक्त पदों की स्थिति, ईआरओ-नेट के यूजर्स के लिए स्टेटिक आइपी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सभी बीएलओ की ओर से गरुड़ एप डाउनलोड करने, प्रशिक्षण, सभी ईआरओ के पास कंप्यूटर की उपलब्धता, बीएलओ, सुपरवाइजर के मानदेय का वितरण, मतदाता पहचान पत्रों के वितरण एवं डाक विभाग से समन्वय, जनपदों में अन्य राज्यों से प्राप्त होने वाली ईवीएम की स्थिति एवं एफएलसी की तैयारियां, मतदेय स्थलों, एएमएफ की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का घर-घर सत्यापन करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पर समय से पूरे कर लिए जाएं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह, अपर जिला सूचना विज्ञान अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed