मिर्जापुर। यूथ गेम्स एसोसिएशन की ओर से स्व. पल्लवी शुक्ला की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के मंगलवार की रात को बरौधा कचार स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में फाइनल मैच के बाद समापन किया गया।महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-15 बालक वर्ग डबल्स प्रयागराज के अंकित कुमार व उत्कर्ष यादव ने आर्यन व अनुपम पांडेय को 21-18, 21-15 से हराकर फाइनल जीता। अंडर-19 बालक सिंगल में उत्कर्ष सिन्हा ने शिवम सिंघानिया को 22-20, 21-3 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग डबल्स में मुजफ्फरनगर के शिवांग गोयल व अंतरिक्ष शर्मा ने मिर्जापुर के ऋषभ शुक्ल व शुभ पटेल को 21-19 व 21-18 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में सिंगल में मिर्जापुर की उन्नति सिन्हा ने प्रयागराज की रिद्धीमा केशरवानी को 22-20, 18-21, 21-9 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग डबल्स में प्रयागराज की रिद्धीमा केशरवानी व याहवी श्रीवास्तव ने उन्नति सिन्हा व उर्वशी सिन्हा को 21-18, 21-19 से हराया। पुरुष वर्ग सिंगल में जौनपुर के देवांश मौर्या ने उत्कर्ष सिन्हा को 20-22, 23-21, 21-19 से हराया। पुरुष वर्ग डबल्स में जौनपुर के देवांश मौर्या व शिवम सिंह यादव ने उत्कर्ष सिन्हा और वेदांश थापा को 21-17, 21-23, 23-21 से हराया। इस दौरान सुनील कुमार, आशीष यादव, संतोष दुबे, रमेश सिंह, अभिमन्य सिंह, अशोक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा आदि रहे।