फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Up police Big action against history sheeter Anoop Malviya in mirzapur Property worth RS 4.92 crores attached

मिर्जापुर: हिस्ट्रीशीटर अनूप मालवीय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क, साथियों पर भी गिरेगी गाज

Mon, 21 Jun 2021 09:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मिर्जापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शराब माफिया और जिले के टाप टेप अपराधियों में शामिल अनूप मालवीय उर्फ टाइगर की चार करोड़ 92 लाख की संपत्ति को कुर्क किया। 
 

विज्ञापन
Up police Big action against history sheeter Anoop Malviya in mirzapur Property worth RS 4.92 crores attached
मिर्जापुर में हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब माफिया और मिर्जापुर  जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल अनूप मालवीय उर्फ टाइगर की भुईली पांडेय गांव स्थित चार करोड़ 92 लाख की संपत्ति पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर ली। पुलिस शराब माफिया की अपराध के जरिये अर्जित अन्य संपत्तियों के अलावा उसके साथियों की संपत्ति भी जब्त करेगी। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली निवासी अनूप मालवीय पर लूट, फिरौती और मादक पदार्थों की तस्करी, आबकारी अधिनियम समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से उसने संपत्तियां अर्जित की है।  2020 में देहात कोतवाली में उस पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अनूप की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके बाद सोमवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देहात विजय चौरसिया, थानाध्यक्ष पड़री वेंकटेश तिवारी ने देहात कोतवाली के भुईली पांडेय स्थित सात बिस्वा से अधिक जमीन कुर्क कर ली। मुनादी कराकर नोटिस भी चस्पा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि  अनूप ने यह संपत्ति अपराध के जरिए अर्जित की थी। इसके अलावा उसके दो और मकान भी कुर्क किए जाएंगे। इसके साथियों की अपराध से कमाई गई संपत्ति भी जब्त होगी। इसकी पत्नी भी अपराध में साथ देती है। वह भी जेल जा चुकी है। अनूप शराब और मादक पदार्थों का बड़ा तस्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed