{"_id":"608fda658ebc3ec0da56472b","slug":"up-panchayat-election-man-died-before-won-panchayat-chunav-result-declaration","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: मतगणना के दौरान प्रत्याशी की मौत, लेकिन परिणाम में मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: मतगणना के दौरान प्रत्याशी की मौत, लेकिन परिणाम में मिली जीत
Mon, 03 May 2021 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 May 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम आना अभी जारी है। राज्य में चुनावों में कई किस्से ऐसे सुनने को मिलते हैं, जिन्हें सुनकर हम भी सोच में पड़ जाते हैं। वहीं, मिर्जापुर जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पंचायत चुनाव में खड़ा हुआ, जिसकी बुखार के कारण मौत हो गई। लेकिन जब परिणाम आया तो वह जीत गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हलिया विकास खंड के सगरा गांव निवासी अवध लाल अग्रहरि(40) क्षेत्र पंचायत सदस्य का सगरा वार्ड से प्रत्याशी थे। रविवार को मतगणना के दौरान हल्का बुखार से तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि गणना के बाद प्रत्याशी को विजय भी मिल गई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं प्रत्याशी समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन