फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Nikay chunav is any one stop Bajrangbali Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack Congress

UP Nikay Chunav: क्या कोई बजरंगबली को बांध पाया है? मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा

Thu, 04 May 2023 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 May 2023 05:27 PM IST
सार

मिर्जापुर के अहरौरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद  मौर्य  ने कहा कि बजरंग दल सेवा सुरक्षा का संस्कारित दल है।  कहा कि बजरंग दल और बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाना किसी के वश की बात नहीं है।

विज्ञापन
UP Nikay chunav is any one stop Bajrangbali Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack Congress
मिर्जापुर के अहरौरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की मति भ्रष्ट हो गई है। कर्नाटक में कांग्रेस ने देश विरोधी संगठन पीएफआई की तुलना समाजसेवा करने वाले बजरंग दल से की है। क्या कोई बजरंगबली को रोक सकता है? कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग दल और बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाना किसी के वश की बात नहीं है।

विज्ञापन


मिर्जापुर के अहरौरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि बजरंग दल सेवा सुरक्षा का संस्कारित दल है। उन्होंने पीएफआई को सिमी का परिवर्तित रूप बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक हनुमान जी की जन्मभूमि है। वहां चुनाव हो रहा है और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम सत्ता में आए तो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि बजरंगबली को कोई बांध पाया है क्या? रावण ने कोशिश की तो उसका दुष्परिणाम उसे भी भुगतना पड़ा है। बजरंग दल तो भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ एक संगठन है। समाज की सेवा का सुरक्षा का एक संस्कार से युक्त संगठन बजरंग दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 30 माह में तैयार हो जाएगा वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इन सुविधाओं से होगा लैस

ईडी और सीबीआई के छापे पर भी बोले डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। राम जन्मभूमि में भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के साथ सभी हिंदू धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। ऐसे समय में बजरंग दल जैसे राष्ट्रभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे राष्ट्रद्रोही संगठनों से करना कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने ईडी और सीबीआई कार्रवाई की बाते करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि छापा पड़ता है तो सपा, बसपा और कांग्रेस वाले तिलमिला जाते हैं। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया ही नहीं होता तो छापे की नौबत ही नहीं आती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज तक किसी गरीब के यहां छापा पड़ा है क्या। जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कमल का फूल विकास, सुशासन की गारंटी देता है।

भ्रष्टाचार को मिटाना है तो नगर पालिका, नगर पंचायत में भाजपा को जिताना होगा। विपक्षी दलों ने जो भ्रष्टाचार अपनी सरकार के समय किए थे, भाजपा उनकी जांच करवाकर सजा दिला रही है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह कर्ज के रूप में भाजपा के पक्ष में मतदान करें, वह वादा करते हैं कि ब्याज समेत लौटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed