फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-in-law dies, other brother-in-law injured in collision between two bikes.

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में जीजा की मौत, साला घायल

Tue, 01 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies, other brother-in-law injured in collision between two bikes.
लालगंज के लठवा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। लालगंज के लठवा गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा सतीश पटेल (57) की मौत हो गई, वहीं साला पवन कुमार पटेल (53) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संतनगर के नेवढ़िया निवासी सतीश अपने साले जुड़वरिया, सोनभद्र निवासी पवन के साथ लालगंज गए थे। रविवार देर शाम लौटते समय लालगंज-कलवारी मार्ग पर लठवा के पास बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सतीश और पवन सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लालगंज भेजा गया। वहां डॉक्टर ने सतीश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष लालगंज वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सतीश पटेल की मौत हो गई है। उनका साला घायल है, जिसका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed