{"_id":"6a95d727a565baa4360a4088","slug":"crore-released-development-works-to-be-undertaken-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-160358-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 15.68 करोड़ का बजट जारी, होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 15.68 करोड़ का बजट जारी, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की मनरेगा के स्थान पर आई विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए जिले में पहला बजट जारी कर दिया गया है। 15 करोड़ 68 लाख रुपये से श्रमिकों को पारिश्रमिक और निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गांवों में विकास कार्याें में तेजी आएगी। हालांकि, अभी अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के श्रमिकों के भुगतान के लिए अलग से बजट जारी किया जाएगा। योजना के तहत विंध्य क्षेत्र के गांवों में काम कराने के बाद अविलंब भुगतान हो सकेगा।
योजना के जिला समन्वयक श्वेतांक सिंह ने बताया कि पहली बार 15 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। इसमें श्रमिकों के पारिश्रमिक के लिए 12 करोड़ 31 लाख रुपये और सामग्री के लिए तीन करोड़ 37 लाख 27 हजार रुपये जारी किए गए हैं। जिले के 12 ब्लॉकों को इस धनराशि का आवंटन किया जा रहा है।
जिले के 12 ब्लॉकों की 809 ग्राम पंचायतों में 31,07,961 आबादी है। जिले में 3,20,149 परिवारों में 4,50,000 व्यक्ति हैं। इसके साथ ही कुल 1,26,050 सक्रिय जॉबकार्डधारक हैं। वर्तमान में 809 ग्राम पंचायतों में से 660 ग्राम पंचायतों में 4,849 श्रमिक काम कर रहे हैं।